आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी कीगले में बैजंती माला, बजावै मुरली मधुर बाला।श्रवण में कुण्डल झलकाला, नंद के आनंद नंदलाला।
आरती कुंजबिहारी की,...
आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी कीगले में बैजंती माला, बजावै मुरली मधुर बाला।श्रवण में कुण्डल झलकाला, नंद के आनंद नंदलाला।
आरती कुंजबिहारी की,...
आरती बाल कृष्ण की कीजै ।अपनो जन्म सफल कर लीजै ॥आरती बाल कृष्ण की कीजै…
श्री यशोदा को परम दुलारो ।बाबा की अँखियन को तारो ॥गोपियन के प्राणन से प्यारो ।इन पर प्राण न्योछावर कीजै ॥
आरती बाल कृष्ण की कीजै…
बलदाऊ के छोटे भैया ।कनुआ कहि कहि बोले मैया ॥परम मुदित मन लेत बलैया ।अपना सरबस इनको दीजै ॥
आरती बाल कृष्ण की कीजै…
श्री राधावर कुँवर कन्हैया ।ब्रजजन को नवनीत खवैया ॥देखत ही मन लेत चुरैया ।यह छवि नैनन में भरि लीजै ॥
आरती बाल कृष्ण की कीजै…
तोतली बोलन मधुर सुहावै ।सखन मध्य खेलत सुख पावै ॥सोई सुकृति जो इनको ध्यावे ।अब इनको अपनो करि लीजै ॥
आरती बाल कृष्ण की कीजै…
Recent Comments