Google search engine
Homeॐ जय जगदीश हरे आरती | Om Jai Jagdish Hare | Shri Jagdish Ji Ki Aartiॐ जय जगदीश हरे आरती | Om Jai Jagdish Hare | Shri...

ॐ जय जगदीश हरे आरती | Om Jai Jagdish Hare | Shri Jagdish Ji Ki Aarti

जय जगदीश हरे आरती | Om Jai Jagdish Hare | Shri Jagdish Ji Ki Aarti



जय जगदीश हरे, स्वामी ! जय जगदीश हरे

भक्त / दास जनों के संकट, दास जनों के संकट

क्षण में दूर करे

जय जगदीश हरे

 

जो ध्यावे फल पावे, दुःख विनसे मन का,

स्वामी दुःख विनसे मन का

सुख सम्पत्ति घर आवे, कष्ट मिटे तन का

जय जगदीश हरे

 

मातपिता तुम मेरे, शरण गहूँ मैं किसकी,

 स्वामी शरण गहूँ मैं किसकी

तुम  बिन और दूजा, 
प्रभु बिन और दूजा

आस करूँ मैं जिसकी

जय जगदीश हरे

 

तुम पूरण परमात्मा, तुम अन्तर्यामी,

स्वामी तुम अन्तर्यामी

पारब्रह्म परमेश्वर, तुम सबके स्वामी

जय जगदीश हरे

 

तुम करुणा के सागर, तुम पालनकर्ता,

स्वामी तुम पालनकर्ता

मैं मूरख खल कामी, मैं सेवक तुम स्वामी,

कृपा करो भर्ता॥

जय जगदीश हरे

 

तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति,

स्वामी सबके प्राणपति

किस विधि मिलूँ दयामय , तुमको मैं कुमति

जय जगदीश हरे

 

दीनबन्धु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे,

स्वामी तुम रक्षक मेरे

अपने हाथ उठा, अपनी शरण लगाओ,

द्वार पड़ा मैं तेरे

जय जगदीश हरे

 

विषयविकार मिटा, पाप हरो देवा,

स्वामी कष्ट हरो देवा

श्रद्धाभक्ति बढ़ा, श्रद्धाप्रेम बढ़ा,

सन्तन की सेवा

जय जगदीश हरे

 

तन मन धन सब है तेरा,

स्वामी सब कुछ है तेरा

तेरा तुझको अर्पण, क्या लागे मेरा

जय जगदीश हरे

 

श्री जगदीश जी की आरती, जो कोई नर गावे,

स्वामी जो कोई नर गावे

कहत शिवानन्द स्वामी, सुख संपत्ति पावे

जय जगदीश हरे

 

जय जगदीश हरे, स्वामी ! जय जगदीश हरे

भक्त जनों के संकट, क्षण में दूर करे

 जय जगदीश हरे 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments