आरती बाल कृष्ण की कीजै ।
अपनो जन्म सफल कर लीजै ॥
आरती बाल कृष्ण की कीजै…
श्री यशोदा को परम दुलारो ।
बाबा की अँखियन को तारो ॥
गोपियन के प्राणन से प्यारो ।
इन पर प्राण न्योछावर कीजै ॥
आरती बाल कृष्ण की कीजै…
बलदाऊ के छोटे भैया ।
कनुआ कहि कहि बोले मैया ॥
परम मुदित मन लेत बलैया ।
अपना सरबस इनको दीजै ॥
आरती बाल कृष्ण की कीजै…
श्री राधावर कुँवर कन्हैया ।
ब्रजजन को नवनीत खवैया ॥
देखत ही मन लेत चुरैया ।
यह छवि नैनन में भरि लीजै ॥
आरती बाल कृष्ण की कीजै…
तोतली बोलन मधुर सुहावै ।
सखन मध्य खेलत सुख पावै ॥
सोई सुकृति जो इनको ध्यावे ।
अब इनको अपनो करि लीजै ॥
आरती बाल कृष्ण की कीजै…